लखीसराय: किऊल स्टेशन पर ‘सितारा सप्ताह’ के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार 4 मई से 8 मई तक मनाए जा रहे ‘सितारा सप्ताह’ के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय द्वारा किऊल रेलवे स्टेशन परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सोमवार के दोपहर 2:58 पर मिली जानकारी के अनुसार शिविर का विषय “उभयलिंगी व्यक्तियों का एकीकरण पुनर्वास एवं न्याय तक पहुंच योजना रहा।