इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव लधौली में महिलाओं से अभद्रता का विरोध करने पर हुआ मारपीट, मामला दर्ज
Iglas, Aligarh | Jul 24, 2026 इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव लधौली निवासी ओमवीर सिंह का कहना है कि वह अपनी पत्नी और पुत्रवधू के साथ चारा उठवा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बैठे टीकम, हम्बीर, चंद्रेश और मोहन सिंह उनकी पत्नी व पुत्रवधू के प्रति अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंचे ललित और प्रियांशु के साथ भी मारपीट की गई।