बिहार: मानपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में पुराने विवाद में एक युवक के साथ मारपीट, युवक घायल
Bihar, Nalanda | Apr 11, 2026 मानपुर थानां क्षेत्र के बहुआरा गांव में शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट हुआ जिससे एक युवक जख़्मी हो गया है। जख़्मी बहुआरा गांव निवासी रविन्द्र कुमार का पुत्र सिंघु कुमार है। जख़्मी के पिता ने बताया की कॉलेज से फीस जमाकर घर लौट रहा था उसी दौरान 8 से 10 लोगों ने घेर कर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।