1 एकड़ में 1 लाख 70 हजार का शुद्ध मुनाफा जानिए किसान ललित पटेल की सफलता का राज
परंपरागत खेती के साथ आधुनिक तकनीक का कमाल! बागबाहरा के ग्राम कौंसरा के रहने वाले किसान श्री ललित पटेल ने साबित कर दिया है कि अगर सही तकनीक अपनाई जाए, तो खेती घाटे का नहीं, बल्कि बंपर मुनाफे का सौदा है।
धान की खेती पर निर्भर रहने के बजाय उन्होंने उद्यानिकी फसलों (बैंगन, भिंडी, सेम, अदरक) का रुख किया। 'राष्ट्रीय कृषि विकास योजना' के तहत मिले ₹30,000 के अनुदान से उन्होंने अपने 1 एकड़ खेत में आधुनिक तरीके से ग्राफ्टेड टमाटर लगाए।
#agriculture #chhattisgarh #farmer #mahasamund