कुमारखंड: सरहदगति वार्ड 4 में सनकी पति ने पत्नी की हत्या कर शव बोरे में डालकर जलकुंभी में छिपाया, फिर फरार
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैनी पंचायत स्थित सरहद गति वार्ड 4 में एक सनकी पति अपनी ही पत्नी को बेरहमी से हत्या कर शव को बोरे में भरकर अन्य पिछड़ा कन्या +2 विद्यालय सरहदगति से सौ मीटर दक्षिण पानी से भरे गड्ढे के जल कुम्भी में शव को छिपाकर सनकी पति और परिजन घर छोड़कर फरार हो गया है।