मुलाना: मुलाना में मारकण्डा नदी उफान पर पहुंची, विभाग ने नदी पुल पर कर्मियों की लगाई ड्यूटी
Mulana, Ambala | Jul 19, 2024 मुलाना में मारकण्डा नदी उफान पर बहने से लोगों को एक बार फिर बाढ़ का डर सताने लगा है। सिंचाई विभाग के अधिकारी ने बताया है कि नदी में 23 हजार क्यूसिक पानी बह रहा है। अगर पहाड़ी क्षेत्र में बारिश नहीं हुई तो संभवतः पानी निकल जाएगा। विभाग ने नदी के पुल पर कर्मचारीयों की ड्यूटी लगाई है जो लोगों को नदी के पास जाने से रोक रहे हैं।