मुलाना: मुलाना थाना क्षेत्र में कालपी फ्लाईओवर के नीचे बैठा दिखा तेंदुआ
Mulana, Ambala | Jul 19, 2024 अंबाला में मुलाना थाना क्षेत्र के कालपी फ्लाईओवर के नीचे बीती रात तेंदुआ बैठा हुआ दिखाई दिया। इसी दौरान एक कार सवार ने मोबाइल से उसकी वीडियो बना ली। इससे पहले बीती शाम गांव गोकुलगढ़ में मादा तेंदुआ अपने शावक के साथ खेतों में दिखाई दी थी। जिस वजह से मुलाना इलाके के लोगों में खौफ का माहौल बना हुआ है।