बीदासर: बिदासर में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत और पूर्व विधायक निर्मल कुमावत का भव्य स्वागत
Bidasar, Churu | Jun 27, 2026 राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत एवं पूर्व विधायक निर्मल कुमावत के बीदासर आगमन पर मंडल अध्यक्ष राजेश सोनी के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। मंडल महामंत्री गोपालाराम छापोला के निवास पर पार्टी पदाधिकारियों व गणमान्य नागरिकों ने अतिथियों का माला पहनकर स्वागत किया।