प्रतापगढ़: 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण शिविर का समापन, महिलाओं को मिला स्वरोजगार का प्रशिक्षण
प्रतापगढ़, बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा प्रायोजित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (आर-सेटी) प्रतापगढ़ की ओर से ग्राम चौखड़ी में आयोजित 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को समापन एवं मूल्यांकन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह में मूल्यांकन प्रभारी शरद पंवार, अजय यादव,