दीपक मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का पत्रकार ने किया उद्घाटन
ब्यूरो रिपोर्ट:-रामानंद कुमार मधेपुरा
घैलाढ़ प्रखंड के पिपराही मैदान में खेले जा रहे दीपक मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन पत्रकार रामानंद कुमार ने फीता काटकर किया!
प्रखंड के पिपराही मैदान में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन पत्रकार रामानंद कुमार ने फीता काटकर किया. उद्घाटन मैच खोजरी बनाम वासुदेवा क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. इस दौरान पत्रकार रामानंद कुमार ने कहा कि खेल का आयोजन होने से न सिर्फ आपसी भाईचारा बढ़ता है, बल्कि मानसिक व शारीरिक विकास भी होता है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का आयोजन होने से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होता है. खेल हमेशा मेरे जीवन का हिस्सा रहा है और खिलाड़ियों के बीच वही जोश और अपनापन महसूस करता हूं. खेल न केवल शारीरिक और मानसिक मजबूती देता है, बल्कि अच्छे इंसान बनने की नींव भी रखता है. उन्होंने आयोजन समिति का भी हौसला बढ़ाते हुए ऐसे आयोजन भविष्य में करते रहने की बात कही. इस मौके पर साई नर्सिंग होम के संस्थापक सह डॉ प्रिंस प्रतोष जी,राजेश यादव,भरत कुमार, सचिन यादव, सूर्य नंदन कुमार,सूरज कुमार,रौशन कुमार,अभिषेक कुमार,सुजीत कुमार,महेश कुमार आदि उपस्थित थे...
#Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11 #spsandeepsingh #viralreelsシ #nCoV2019 #fightcoronavirus #covid @highlight