हसनपुर: हसनपुर के गांव लुहारी खादर के लोग बिजली कटौती से परेशान, किसानों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन
हसनपुर तहसील क्षेत्र के लुहारी खादर गांव में बिजली की अघोषित कटौती से ग्रामीण और किसान परेशान हैं। इस समस्या के विरोध में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (बीआर आंबेडकर) ने प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी हिमांशु उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा। भीषण गर्मी के कारण बिजली न मिलने से खेतों में लगे ट्यूबवेल ठप पड़े हैं। पानी के अभाव में किसानों की फसलें सूखने की कगार।