बागपत: कस्बा टटीरी के एक युवक पर कार से टक्कर मारने का प्रयास और विरोध पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप, की गई शिकायत
बुधवार की सुबह करीब साढे नौ बजे कस्बा टटीरी निवासी राजीव कश्यप के मुताबिक मंगलवार की रात करीब साढे आठ बजे भाई कर्मवीर उर्फ भीम काम से घर लौट रहा था। आरोप है कि कार सवार ने उसे टक्कर मारने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज की और कार सवार युवक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर मारपीट की और धारदार हथियार से हमला किया।