बारुन: धुरिया गांव में दो पक्षों के बीच झड़प, जमीन विवाद और मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज
बारुण थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरिया गांव में आपसी रंजिश और जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है.इस हिंसक झड़प के बाद दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए बारुण थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.