नवलगढ़। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के तहत नवलगढ़ और गोठड़ा पंचायत समितियों में मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक गोठड़ा पंचायत समिति में 36.33 प्रतिशत और नवलगढ़ पंचायत समिति में 30.83 प्रतिशत मतदान हुआ।
दोनों पंचायत समितियों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। मतदान केंद्रों पर मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।