महरौनी: महरौनी गल्ला मंडी में संचालित FCI गेहूं क्रय केंद्र से किसानों का हजारों कुंतल गेहूं रहस्यमय तरीके से गायब, मची खलबली
महरौनी स्थित गल्ला मंडी में संचालित हो रहे एफसीआई के गेहूं क्रय केंद्र पर गुरुवार शाम के समय किसानों द्वारा हजारों कुंतल गेहूं रहस्यमय तरीके से ले गायब होने के आरोप के बाद अचानक हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई।उक्त मामले में किसानों ने आरोप लगाते हुए बताया कि केंद्र प्रभारी एवं उनकी अन्य सहयोगियों द्वारा किसानों को लगातार गुमराह किया जा रहा है।