नरपतगंज: बेला बॉर्डर के समीप एसएसबी जवान और पुलिस ने तस्करी के 23.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे बेला बॉर्डर पर एसएसबी जवानों व पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तस्करी का 23.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर थाना लाया। जहां प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में अरारिया भेजा गया।