हिलसा: हिलसा बाजार में टेंपो चालकों की मनमानी से लगा जाम
Hilsa, Nalanda | Nov 10, 2026 हिलसा बाजार में टेंपो चालकों की मनमानी के कारण जाम की समस्या बनी हुई है। एक तरफ अनुमंडल प्रशासन लगातार जाम से निजात दिलाने को लेकर कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर शहर में कलर कोडिंग व्यवस्था लागू होने के बावजूद टेंपो चालकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है।