राघोगढ़: अमूल दूध वाहन में गो तस्करी: दुहावत गांव से गाय-बैल ले जा रहे वाहन को पुलिस ने पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार
धरनावदा थाना पुलिस ने अमूल दूध वाहन में गो तस्करी करते दो लोगों को पकड़ा है। 5 जुलाई को एसपी अंकित सोनी ने बताया, 4 जुलाई की रात में सूचना पर दुहावत गांव के रास्ते पर अमूल दूध वाहन को पकड़ा। तीन बैल पांच गाय कुल आठ गोवंश को आजाद कराया। दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने दुहावत गांव से महाराष्ट्र के मालेगांव बूचड़खाना कटने ले जाना बताया गया।