तारानगर: तारानगर में चारपाई पर पैर रखने को लेकर विवाद, मारपीट में युवक घायल, CCTV फुटेज हुआ वायरल, थाने में मामला दर्ज
तारानगर कस्बे में मामूली कहासुनी को लेकर बड़ा विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि चारपाई पर पैर रखने की बात को लेकर दो पक्षों में बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चारपाई पर पैर रखने का विवाद इतना बढ़ गया कि थाप मुक्कों से मारपीट और धक्का-मुक्की तक नौबत आ गई, जिसमें एक युवक घायल हो गया।