सिवनी के बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहिरिया गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। शुक्रवार को बताया गया कि इस हादसे में युवक विजेंद्र रजक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।