दिनांक-03.06.2026 को समय लगभग 11:20 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम किशनपुर में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। उन्हें उपचार हेतु हैलट अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ की गई। परिजनों ने गांव एवं परिवार के ही छह व्यक्तियों पर संदेह व्यक्त करते हुए तहरीर दी है, जिसके आधार पर अभियोग पंजीकरण की कार्यवाही की जा रही है। नामजद छह व्यक्तियों में से चार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव का पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
बाइट- पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता
@Uppolice @dcpekanpur