पलासी: पलासी में लूट, दुकान में घुसे बदमाशों ने दुकानदार से मारपीट कर डेढ़ लाख रुपये छीने
Palasi, Araria | Aug 20, 2026 अररिया के पलासी में बड़ी वारदात! कनखुदिया चौक स्थित दुकान में घुसकर बदमाशों ने दुकानदार विकास कुमार यादव से मारपीट की और डेढ़ लाख रुपए छीन लिए। अनिल करदार, विजय विश्वास समेत 4-5 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज। आरोपियों ने आलू-प्याज के बोरे भी सड़क पर फेंके। घटना 18 अगस्त की, पुलिस जांच में जुटी।