इकौना: लालापुरवा में धारदार हथियार से पति के हमलें मे पत्नी घायल , इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
लाला पुरवा में बीती शुक्रवार रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, इस पर गुस्से में आकर पति ने धारदार हथियार से पत्नी के गले पर वार कर दिया। इससे महिला का गला कट गया और वह घायल हो गई, वहीं महिला को इलाज के लिए सीएचसी इकौना पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बहराइच रेफर किया गया है फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।