इकौना: खरगौरा बस्ती पुलिया के पास से दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी किए गए दो टुल्लू पंप समेत एक नाजायज तमंचा व कारतूस बरामद
खरगौरा बस्ती पुलिया के पास से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, दरअसल इनके द्वारा चोरी की घटना कारित की गई थी। वहीं आरोपियों के कब्जे से चोरी गया दो टिल्लू पंप समेत एक नाजायज तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। वहीं गिरफ्तार दोनों आरोपी मध्य नगर इकौना के निवासी हैं वहीं पुलिस आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई में जुटी हुई है।