मुगलसराय: हमीदपुर गांव की ओर जाने वाली सड़क पर ट्रक चालकों के मोबाइल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 7 मोबाइल बरामद
मुगलसराय थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार सुबह 08 बजे पुलिस द्वारा जानकारी दी गयी की पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक, मैनुअल एवं संकलित साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए ट्रक चालकों के मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हमीदपुर गांव की ओर जाने वाली सड़क पर घेराबंदी कर आरोपी को एक अपाचे मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया।