पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास के बाहर राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा, सरकार में दम है तो सामान निकाल फेंके
राबड़ी आवास खाली करने का नोटिस एक बार फिर से भवन निर्माण विभाग ने जारी कर दिया है। वहीं शनिवार शाम करीब 4:00 बजे राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने इसे लेकर साफ तौर पर कहा है कि यह आवास खाली नहीं होगा अगर सरकार के पास फोर्स है तो वह सामान निकाल कर फेंक दे लेकिन हम यह आवास खाली नहीं करेंगे