निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई, 12 प्रकरणों में से कुछ का मौके पर हुआ समाधान
निंबाहेड़ा पंचायत समिति के राजीव गांधी सेवा केंद्र में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन उपखंड अधिकारी विकास पंचोली की अध्यक्षता में हुआ। जनसुनवाई में विद्युत, पेंशन और रास्तों से जुड़े कुल 12 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से कुछ का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, शेष का निस्तारण 7 दिन में किया जाएगा। जनसुनवाई गुरुवार को साँय करीब सवा 6 बजे सम्पन्न हुई।