राजपुर: नशा का सेवन करके वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने तेज किया अभियान
बलरामपुर जिले के राजपुर में पुलिस ने नशा और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। रविवार 12 अप्रैल 2026 को शाम लगभग 6 बजे थाना के सामने पुलिस टीम ने वाहन चालकों को रोककर ब्रेथ एनालाइज़र मशीन से जांच की। इस दौरान कई वाहन चालकों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य