कुढ़नी: मनियारी: दहेज के लिए दूल्हे ने शादी से किया इनकार, पीड़ित पक्ष पहुंचा थाने
मनिहारी थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया हैं जहां दूल्हे ने दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन की मां ने महिला थाने में रविवार दिन के 2:00 लिखित शिकायत की है। दूल्हा पक्ष ने बाइक और अतिरिक्त राशि की मांग की थी। अब दुल्हन के परिवार ने पुलिस से 7 लाख रुपये वापस की मांग की है।