नौगांव: हरपालपुर बायपास में अवैध मुरम उत्खनन, निजी बाजार व रेलवे दोहरीकरण में बिक्री के आरोप, ग्रामीणों का गुस्सा फूटा
करीब 84 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे बायपास निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने निर्माण कंपनी पर बायपास के नाम पर बड़े पैमाने पर मुरम और पत्थर का कथित अवैध उत्खनन करने और उसे निजी बाजार में बेचने के गंभीर आरोप लगाए हैं।ग्रामीणों के मुताबिक, स्नेल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के बायपास प्रोजेक्ट में उत्खनन का काम हरियाणा की पेटी कॉन्ट्रैक्टर कंपनी को दि