"आज अमरोहा जनपद के तेजतर्रार, ईमानदार और साफ़ छवि वाले इंस्पेक्टर हरिश्वर्धन सिंह जी का मुरादाबाद जनपद के लिए तबादला हो गया। अमरोहा में अपने कार्यकाल के दौरान आपने कई चर्चित और जटिल घटनाओं का सफल खुलासा कर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। आपकी कार्यशैली, निष्पक्षता और जनता के प्रति समर्पण हमेशा याद रहेगा। आज आपसे मिलकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप अपने नए कार्यक्षेत्र में भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करें। उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।"
Amroha, Amroha | Jul 8, 2026