लोहरदगा: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से झारखंड की जनता उत्साहित : आलोक साहू, लोकसभा समन्वय समिति सदस्य
6 फरवरी को लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के गुमला जिला के कामडारा एवं बसिया से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरेगी। इस यात्रा को सफल बनाने को लेकर लोहरदगा लोकसभा कांग्रेस समन्वय समिति के सदस्य आलोक कुमार साहू ने शुक्रवार को भंडरा प्रखंड के ग्राम कुमारिया, नगड़ी एवं आकाशी गांव का दौरा कर ग्रामीणों से यात्रा में ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की है।