लोहरदगा: देश में हो रहे अन्याय के खिलाफ है राहुल गांधी की न्याय यात्रा- अलका लांबा, महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष
लोहरदगा पहुंची महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर कहा कि- देश में हो रहे अन्याय से लड़ने के लिए राहुल गांधी पूर्व से पश्चिम तक न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। किसानों, बेरोजगार युवाओं, नारी न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, को लेकर यह यात्रा झारखंड पहुंचेगी और यहां की जनता यात्रा को ताकत देगी।