लोहरदगा: करचाटोली में दूसरी पत्नी के साथ रह रहे युवक की चाकू से हत्या, पहली पत्नी पुलिस हिरासत में
करचाटोली निवासी स्व बुधराम उरांव के 32 वर्षीय पुत्र सचित उरांव का हत्या चाकू से दूसरी पत्नी के सामने ही बुधवार को किया गया था। वहीं मृतक की पत्नी असरिता उरांव ने बताया कि दोपहर में सोए हुए थे। तभी दो अज्ञात लोग चेहरे में कपड़ा बांधकर घर के अंदर घुसा और उन दोनों ने सचित उरांव पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दिया था। जिसका पोस्टमार्टम आज को सदर अस्पताल में हुआ।