लोहरदगा: राज्य स्तरीय गतका खेल में भाग लेने हजारीबाग रवाना हुए जिले के 6 खिलाड़ी
हजारीबाग के रॉयल ऑर्किड स्कूल बरही में 2 फरवरी से 3 फरवरी तक तृतीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लोहरदगा जिले के कुडू, कैरो, सेन्हा और लोहरदगा से कुल 6 खिलाड़ी भाग लेंगे। जिसमें बालक वर्ग में मुकेश उरांव और मिहिर कुमार त्रिपाठी वहीं बालिका वर्ग में गीतांजलि उरांव, संतोषी कुमारी, कुमकुम कुमारी और अंजली कुमारी शामिल है।