लोहरदगा: खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं:
कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद
लोहरदगा सदर प्रखंड के ग्राम जूरिया में ब्लू स्टार क्लब जूरिया के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद शामिल हुए। जिन्होंने फाइनल मैच में पहुंचे भस्को एवं करम टोली की टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किए तत्पश्चात खेल का शुभारंभ किया गया।