बड़गांव: उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा डबोक एयरपोर्ट पहुंचे, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा मंगलवार सुबह उदयपुर पहुंचे। डबोक एयरपोर्ट पर विधायक उदयलाल डांगी व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बैरवा ने श्री नरेन्द्राचार्य महाराज से आशीर्वाद लिया और सड़क मार्ग से राजसमंद के लिए रवाना हुए। वहां कार्यक्रमों में भाग लेकर दोपहर 2 बजे जयपुर लौटेंगे।