बड़गांव: ओगणा पुलिस ने संगठित अपराध में फरार चल रहे HS चुन्नीलाल को थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार, चंदन चोरी का भी हुआ खुलासा
ओगणा पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर चुन्नीलाल को किया गिरफ्तार, चंदन चोरी का खुलासा। संगठित अपराध के विरुद्ध अभियान में ओगणा पुलिस ने वांछित हिस्ट्रीशीटर चुन्नीलाल को बरोड़िया पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी ने 11-12 जुलाई की रात चीरवा घाटी में चंदन चोरी की वारदात कबूली। पुलिस अन्य फरार साथियों की तलाश में जुटी है।