संडीला: अवैध खनन के खिलाफ टास्कफोर्स के विशेष चेकिंग अभियान में 234 वाहनों का चालान किया गया
Sandila, Hardoi | May 30, 2026 जिला खनन अधिकारी ने बताया है कि डीएम अनुनय झा के निर्देश पर अवैध खनन व परिवहन को रोकने के लिए खनन विभाग व परिवहन विभाग एवं गठित टास्कफोर्स के माध्यम से चलाये जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान कुल 418 वाहनों को चेक किया गया।चेकिंग के दौरान कुल 234 वाहनों का चालान किया गया तथा 13 वाहनों को विभिन्न थानों की अभिरक्षा में दिया गया।