हथुआ: बकरीद का पर्व: त्याग, समर्पण और भाईचारे का देता है संदेश
हथुआ क्षेत्र में गुरुवार को बकरीद का पर्व हर्षोल्लास एवं आपसी भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी तथा देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। पर्व को लेकर क्षेत्र के हथुआ, मीरगंज, लाइन बाजार, सेमराव,