राठ: राठ में स्वतंत्रता दिवस की धूम, देशभक्ति के गीतों से गूंजा नगर, BNV से 121 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई
Rath, Hamirpur | Aug 15, 2026 राठ कस्बे में आज शनिवार को राष्ट्रीय पर्व 80 वें स्वतंत्रता दिवस को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। तथा नगर के सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में अपने-अपने निर्धारित समय के अनुसार ध्वजारोहण किया गया। साथ ही नगर के सभी निजी और राजकीय विद्यालयों में भी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस को मनाया। इस मौके पर नगर से तिरंगा यात्रा भी निकाली गई।