शिवपुरी नगर: शिवपुरी: आभार समारोह में 'आहार' की लूट? मंत्री जी के जाते ही खाने पर झपटी भीड़, सोशल मीडिया पर उड़ी खिल्ली
शिवपुरी शहर के होटल पीएस में आयोजित मेगा हेल्थ कैंप की सफलता के उपलक्ष्य में रविवार रात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आभार समारोह का आयोजन किया गया था। कैंप की सफलता के बाद आयोजकों द्वारा भव्य भोज की व्यवस्था की गई थी, लेकिन समारोह का समापन हंगामे और अव्यवस्था के साथ हुआ। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।