हज़ारीबाग: एएसबीआई अमनारी शाखा के टीएम चोरी मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग
हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अमनारी शाखा की एटीएम चोरी मामले में रविवार 2 बजे पुलिस लगातार छापामारी कर रही है. अनुसंधान में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, बोकारो जिला के चंदनक्यारी स्थित एटीएम उखाड़ कर ले जाने के क्रम मे एक आरोपी को बोकारो पुलिस ने गिरफ्तार किया है।