रूपवास: रूपवास अनाज मंडी में आज के भाव (20 अप्रैल 2026)
स्थानीय अनाज मंडी में सोमवार को विभिन्न कृषि जिंसों के भाव इस प्रकार रहे। बाजरा 1820 से 1825 रुपये प्रति क्विंटल बिका, जबकि गेहूं के भाव 2325 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किए गए। सरसों 6740 रुपये (42 कंडीशन) पर रही। मसूर 6200 से 6400 रुपये प्रति क्विंटल तथा चना 4900 से 5200 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहा।