जांजगीर: आरडी की रकम पोस्ट ऑफिस में जमा करने का झांसा, 150 खाताधारकों से ₹1 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप
पोस्ट ऑफिस में आरडी खाता खुलवाकर हर महीने जमा होने वाली रकम खाते में जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से 1 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। चांपा पुलिस ने मामले में पोस्ट ऑफिस एजेंट कृष्णकांत गुप्ता उर्फ कांतु (39) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और चेकबुक जब्त की