खानपुर: सारोला कलां क्षेत्र के शिव नगर ढाणी गाँव में आयोजित मानधन योजना शिविर में श्रमिकों के लिए बनाए गए 50 ई-श्रम कार्ड
सारोला कलां क्षेत्र के शिवनगर ढाणी गाँव में आज मंगलवार को शाम 5 बजे तक आयोजित मानधन योजना शिविर में श्रमिकों के 50 ई-श्रम कार्ड बनाए गए।शिविर श्रम विभाग झालावाड व जन साहस संस्था के संयुक्त तत्वाधान मैं गाँव के राजीव गांधी सेवा केंद्र में आयोजित किया गया।शिविर में ग्राम पंचायत प्रशासक शंभू लाल रेबारी ग्राम विकास अधिकारी गोवर्धन शर्मा LDC दिनेश मालव मौजूद रहे।