कोंडागांव: ग्राम कोसागांव में गली में खेल रहे बच्चे को आवारा कुत्ते ने काटा, जख्मी बच्चे को परिजन लेकर पहुंचे जिला अस्पताल
आज शाम ग्राम पंचायत लांजोड़ा के कोसागांव में एक नाबालिक आवारा कुत्ते के हमले का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कोसागांव में घर के बाहर खेल रहे बालक जियांश नेताम को गली के ही एक आवारा कुत्ते ने जांघ में काट लिया। वहीं कुत्ते के काटे जाने से चिंतित माता पिता द्वारा बिलखते बच्चे को तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जिला अस्पताल में उपचार जारी है।