कोंडागांव: जर्जर एनएच-30 केशकाल को लेकर टाटामारी में कांग्रेस की अहम बैठक, 24 सितंबर से कांग्रेस पार्टी करेगी विशाल जन आंदोलन शुरू
केशकाल घाटी व शहर के सड़क की जर्जर स्थिति के कारण आम जनता को हो रही परेशानियों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी अब विशाल जन आंदोलन की रूपरेखा बना रही है।जिसके तहत गुरुवार को केशकाल के टाटामारी में कांग्रेस पार्टी की बैठक की गई।बैठक में जनता की समस्या को देखते हुए 24 सितंबर से कांग्रेस पार्टी विशाल जन आंदोलन शुरू करने वाली है।जिसमें 5 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे।