रायसेन: भगवंतपुर में ₹28.26 लाख से बने आंगनवाड़ी केंद्र का विधायक डॉ. प्रभु राम चौधरी ने किया लोकार्पण
Raisen, Raisen | Apr 3, 2026 रायसेन जिले के ग्राम भगवंतपुर (पंचायत शाहपुर) में शुक्रवार को 28.26 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का विधिवत लोकार्पण सांची विधायक डॉ. प्रभु राम चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यह केंद्र क्षेत्र में बाल विकास और पोषण को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।