दतिया नगर: कलेक्ट्रेट पर ट्रक ऑपरेटरों का प्रदर्शन, व्यापारियों पर ओवरलोडिंग व टैक्स चोरी का आरोप, धर्मकांटों की जांच की मांग
दतिया में ट्रक ऑपरेटरों ने मंडी व्यवस्था को लेकर कलेक्टर को सोमवार दोपहर 02 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पर एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में व्यापारियों पर ओवरलोडिंग और टैक्स चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं। दतिया ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि मंडी से ट्रैक्टरों के माध्यम से ओवरलोड माल ढोया जा रहा है।